चंद्रयान 3 लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखने पर भड़के कांग्रेस नेता, बोले- हम चंद्रमा के मालिक नहीं, अब हंसेगी पूरी दुनिया

कांग्रेस राशित अल्वी ने बयान में पीएम मोदी पर तंज कसा है। उनके मुताबिक चंद्रमा पर कोई भी किसी स्थान का नाम नहीं रख सकता है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित किया और चंद्रयान 3 की सफलता की बधाई दी। उस मौके पर उनकी तरफ से एक बड़ा ऐलान भी किया गया। असल में जिस स्थान पर विक्रम ने चांद की धरती पर लैंड किया, उस जगह का नाम शिव शक्ति रखा गया। अब वैज्ञानिकों ने तो उस ऐलान पर तालियां बजाईं और उसका स्वागत किया, लेकिन इस नामकरण पर सियासत भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल
असल में कांग्रेस राशित अल्वी ने बयान में पीएम मोदी पर तंज कसा है। उनके मुताबिक चंद्रमा पर कोई भी किसी स्थान का नाम नहीं रख सकता है। उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए बोला कि मोदी जी को ये अधिकार कैसे मिल गया कि वे चंद्रमा पर नामकरण कर दें। अब तो पूरी दुनिया हम पर हंसेगी। चंद्रमा की जिस सतह पर लैंडिंग हुई, इस बात पर तो सभी को गर्व है, लेकिन आप चंद्रमा के मालिक तो नहीं हो जाते। बीजेपी की ऐसा करने की आदत रही है। वो सिर्फ नाम बदलते रहती है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
वैसे चांद पर एक प्वाइंट का नाम जवाहर लाल नेहरू पर भी दिया गया है। इस सवाल पर कांग्रेस नेता ने दो टूक कहा कि नेहरू से तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने तो 1962 में विक्रम साराभाई के साथ मिलकर इसरो की नींव रखी थी। वो तो एक तरह से इसरो के फाउंडर थे। लेकिन पीएम मोदी द्वारा इस मुद्दे का सिर्फ राजनीतिकरण किया जा रहा है। अब जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को इसरो के वैज्ञानिकों को सबोधित किया था। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया था कि भारत ने एक ऐसा इतिहास रचा है जो अब अमर हो चुका है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
पीएम मोदी ने क्या बोला था?
उन्होंने कहा था कि आम तौर पर एक परंपरा है कि ऐसे सफल अभियान के साथ उस प्वाइंट को भी कोई नाम दिया जाता है। बहुत सोचने के बाद मुझे लगा कि उस प्वाइंट को हमे शिव शक्ति नाम देना चाहिए। शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है। शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी याद आता है, महिलाएं याद आती हैं। इसी वजह से नाम शिवशक्ति रखा गया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप