गुजरात में रामनवमी पर भड़की हिंसा, वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव

 
police

गुजरता के वडोदरा में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। शहर में शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए स्थिति को कंट्रोल किया है। 

 

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। शहर में शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया, जिसके बाद से तनाव की स्थिति है। पुलिस ने त्वरित ऐक्शन लेते हुए स्थिति को काबू कर लिया है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। आरोपियों को पकड़ने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

गुरुवार को वडोदरा में रामनवमी की यात्रा निकाली जा रही थी। फतेपुरा गराना पुलिस चौकी के पास अचानक शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,  एक मस्जिद के नजदीक दोनों पत्रों में झड़प हुई। तुरंत ही मौके पर पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को पकड़ने की शुरुआत कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर उतारा गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

डीसीपी यशपाल जागानिया ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी। मौके पर शांति बहाल कर दी गई है। लोगों को घर भेज दिया गया है। कोई भी घायल नहीं हुआ है। शोभायात्रा भी आगे बढ़ा दी गई। किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web