मणिपुर में फिर हिंसा, 3 लोगों की हत्या के बाद बिगड़े हालात, ड्रोन, बमों और गोलियों से हमला कर रहे उग्रवादी, बॉर्डर पर स्नाइपर-कमांडो तैनात

मणिपुर के विष्णुपुर क्वाक्टा इलाके में भारी गोलीबारी हो रही है। यहां बम और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। सीमा पर स्नाइपर और कमांडो तैनात किए गए हैं। दरअसल बीती रात बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घरों में आगजनी की गई है। इस हिंसा के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार सुबह भी विष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके से जबरदस्त फायरिंग हो रही है। पुलिस भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
यह गोलीबारी कुकी बहुल पहाड़ी इलाके से हो रही है। पहाड़ी इलाकों से बम और ड्रोन से हमला किया जा रहा है। भीषण फायरिंग की यह घटना फायर जोन में मौजूद 'आज तक' के कैमरे में भी कैद हुई है। मणिपुर पुलिस, सीडीओ, कमांडो जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
बिष्णुपुर में हुई हिंसा कर बाद लोगों में गुस्सा है। इस बीच मणिपुर में एक कमांडो को हेड इंज्यूरी हुई है और उसकी स्थिति काफी क्रिटिकल बनी हुई है। कमांडो को बिष्णुपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां महिलाओं में काफी रोष हैं और महिलाएं सड़क पर बैठकर प्रोटेस्ट कर रही हैं। यहां अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है।
दरअसल बीती रात विष्णुपुर में 3 स्थानीय लोगों की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।पहाड़ी इलाकों से आए ड्रोन को पुलिस और स्थानीय हथियारबंद ग्रामीण मार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। सीमा पर स्नाइपर और कमांडो तैनात किए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
सुरक्षाबलों ने बनाया हुआ है बफर जोन
आपको बता दें कि बीती रात बिष्णुपुर में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा कुकी समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में आए और उन्होंने मैतेई इलाकों में फायरिंग की। बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप