VIDEO: पहली सेल्फी ली विक्रम लैंडर ने, कुछ ऐसे चांद की सतह पर उतरा था प्रज्ञान रोवर

Chandrayaan-3 Updates: चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, जिसके बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया.
नई दिल्ली। आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका इंतजार एक अरब भारतीय बेसब्री से कर रहे थे. दरअसल, इसरो (ISRO) ने लैंडर विक्रम (Lander Vikram) से प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो जारी किया . जिसमें देखा जा सकता है कि रोवर रैंप के सहारे चांद पर गया. लैंडर और रोवर बिल्कुल ठीक हालत में हैं.
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रेवर की चंद्रमा की सतह से पहली सेल्फी जारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) ने भारत के लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रेवर की चंद्रमा की सतह से पहली सेल्फी शेयर की है. जब प्रज्ञान रोवर अपनी कछुआ की गति से चल रहा था, तब विक्रम लैंडर ने इसके रैंप की फोटो और एक वीडियो लिया है. इसरो ने एक ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "... यहां बताया गया है कि चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा."
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
चंद्रयान-3 की बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग
चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया. इसके लगभग 4 घंटे के बाद, प्रज्ञान रोवर सतह पर आया, इस पल को इसरो द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो में कैप्चर किया गया है.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 24, 2023
All activities are on schedule.
All systems are normal.
🔸Lander Module payloads ILSA, RAMBHA and ChaSTE are turned ON today.
🔸Rover mobility operations have commenced.
🔸SHAPE payload on the Propulsion Module was turned ON on Sunday.
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
इसरो ने चंद्रमा पर टचडाउन का वीडियोभी किया था जारी
इससे पहले इसरो ने चंद्रमा पर टचडाउन का वीडियो जारी किया. टचडाउन से ठीक पहले ये तस्वीरें विक्रम लैंडर ने क्लिक कीं. 2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में शुरुआत में लहरों जैसा नज़ारा दिखता है.. फिर चांद की सतह के गड्ढे नज़र आते हैं. इससे पहले चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर घूमना शुरू कर दिया है.
Here is how the Lander Imager Camera captured the moon's image just prior to touchdown. pic.twitter.com/PseUAxAB6G
— ISRO (@isro) August 24, 2023
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
ग्रीस की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 की टीम से मुलाक़ात करेंगे पीएम
ISRO ने ट्वीट कर कहा कि प्रज्ञान रोवर की सभी एक्टिविटी तय समय पर हो रही हैं. पूरा सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी भी ग्रीस की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु जाएंगे और मिशन चंद्रयान-3 की टीम से मुलाक़ात करेंगे.और मिशन की सफलता पर बधाई देंगे.
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप