UP: शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरे पुल से नीचे, 6 की मौत

 
up news

मामला थाना तिलहर क्षेत्र का है। जहां रटा पुल से अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गिर गए। इसमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गए। जानकारी के मुताबिक कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, मामला थाना तिलहर क्षेत्र का है। जहां रटा पुल से अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गिर गए। इसमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

शाहजहांपुर की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्ति किया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व गंभीर घायलों को 50-50 हज़ार की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु, अत्यंत दु:खद! दिवंगत आत्माओं को शांति दें भगवान। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे करे सरकार।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

जम्मू-कश्मीर में भी हुआ था हादसा
बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बैसाखी मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें नदी के ऊपर बना लोहे का पुल टूटने से 62 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। घटना चेनानी थाना क्षेत्र के बेनी संगम मंदिर की है। जहां बैसाखी मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां नदी पर एक पुराना लोहे का पुल था। जिस पर लोगों की भारी भीड़ थी। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, पुल अचानक भर-भराकर गिर गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गए और घायल हो गए थे। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web