नवजात बेटे का मुंह नहीं देख पाए, साथी के साथ नक्सली हमले में शहीद हुए SI; 3 दिन पहले बने थे पिता

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में सोमवार देर शाम एक बार फिर सुरक्षाबलों के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के इंस्पेक्टर और 1 जवान शहीद हो गये। जवानों का शव रांची लाया।
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में सोमवार देर शाम एक बार फिर सुरक्षाबलों के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के इंस्पेक्टर और 1 जवान शहीद हो गये। शहीद सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार तुम्बाहाका और सरजमबुरू जंगल के रास्ते में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर दस्ते के साथ हुई इस मुठभेड़ में नक्सलियों से लोहा ले रहे थे। गौतम 2012 बैच के अधिकारी थे। उन्हें 7-8 गोली लगी, जबकि हवलदार को 4 गोली लगने की बात कही जा रही है। शहीद एसआई पलामू जिला का निवासी बताये गये हैं। चाईबासा एसपी ने मुठभेड़ में 2 जवानों के शहीद होने की पुष्टी की है। इधर घटना के बाद दोनों जवानों का शव एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की बात कही जा रही है,क्योंकि झारखंड जगुआर का हेडक्वार्टर रांची में है। बता दें कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे मुठभेड़ हुई है और दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चली है।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
11 अगस्त की मुठभेड़ के बाद एक्शन में थे जवान
चार दिन पहले 11 अगस्त को इसी इलाकों में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ हुआ था जिसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन का एक जवान सुशांत कुमार खुंटिया शहीद हो गया था। जबकि एक जवान घायल हो गया था। जिसका इलाज रांची मेडिका में चल रहा है।
स्वतंत्रता दिवस को नक्सली मनाते है ब्लैक डे
नक्सलियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस को ब्लैक डे रुप में मनाया जाता है और इस दौरान नक्सलियों द्वारा काला झंडा फहरने के साथ साथ हिंसात्माक वारदात को अंजाम देने का रिकार्ड रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
मुठभेड़ के दौरान 5 जवानों के लापता होने की बात
सोमवार की शाम तुम्बाहाका और सरजमुबुरु मार्ग पर सुरक्षाबलों के जवान रास्ते पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगा कर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद जवानों ने भी फायरिंग की। लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर नक्सली जंगल में भाग खड़े हुये। मुठभेड़ थमने के बाद जब जवानों की खोजबीन शुरु हुई तो पता चला कि सीआरपीएफ के तीन और झारखंड जगुआर के दो जवान कम है। इसके बाद खोजबीन शुरु की। इसी दौरान सीआरपीएफ के तीन जवान लौट आये। लेकिन झारखंड जगुआर के जवानों का देर रात्रि शव बरामद किया गया।
तीन दिन पहले ही पिता बने थे अमित कुमार तिवारी
अमित कुमार तिवारी तीन दिन पहले ही पिता बने थे। उन्होंने परिवार वालों को फोन पर कहा था कि अभियान चल रहा है और अभियान खत्म होने पर लौट कर बेटे का मुंह देखेंगे और वे अब अपने बेटे का मुंह कभी नहीं देख पायेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
कोल्हान जंगल में ही एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा मौजूद
कोल्हान जंगल में एक करोड़ इनामी नक्सली मिसिर बेसरा एवं अन्य के दस्ते मौजूद होने की सूचना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।11 अगस्त को हुई मुठभेड़ में मिसिर बेसरा के कैंप ध्वस्त होने के कारण उसके कोल्हान के जंगल में होने की संभावना पुलिस अधिकारियों ने जताई है। एसपी आशुतोष शेखर का कहना है कि मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ इसी जंगल में मौजूद है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप