उद्धव ठाकरे ने कहा, पहले विपक्ष एकजुट हो, PM उम्मीदवार तो बाद में तय किया जाएगा, जानें और क्या कहा...
अगर सभी विपक्ष दल समय पर अलर्ट नहीं हुए और एक साथ नहीं आए तो 2024 का लोकसभा चुनाव देश का आखिरी चुनाव साबित होगा।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा से अलग अलग होकर नहीं लड़ा जा सकता। अगर सभी विपक्ष दल समय पर अलर्ट नहीं हुए और एक साथ नहीं आए तो 2024 का लोकसभा चुनाव देश का आखिरी चुनाव साबित होगा। उन्होंने यह बातें सामना मैगजीन में लिखी हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
उद्धव ने आगे कहा कि 2024 में विपक्ष का प्रधानमंत्री कैंडिडेट कौन होगा, यह बाद में भी तय किया जा सकता है, लेकिन सबसे पहले एकसाथ बैठकर चर्चा करना जरूरी है। इसके लिए कांग्रेस को पहल करना चाहिए। नीतीश की सलाह पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार जी जो आप सोचते हैं, वो कांग्रेस भी सोचती है। बस बात इतनी सी है कि पहले आई लव यू कौन कहेगा। भाकपा माले के अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए।
यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार
उद्धव ने अपने आर्टिकल में राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल का नेतृत्व मजबूत हुआ है। उन्होंने संसद में गंभीर मुद्दे उठाए हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद मोदी अडाणी के संबंधों पर हमला किया। संसद में राहुल के सवालों से PM मोदी जवाब नहीं दे पाए और भाषण के दौरान उनका गला सूख रहा था। PM बार बार पानी पी रहे थे। अगर विपक्ष एकजुट हो जाए तो 2024 में भाजपा को पानी पिलाना आसानी से संभव है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला को तीखा खाने के बाद आई खांसी, टूट गईं 4 पसलियां, वजह जान उड़ जाएंगे होश
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन में कहा था कि अब कांग्रेस को निर्णय लेना होगा कि 2024 में क्या रणनीति होनी चाहिए और विपक्षी एकता को किस तरह से मजबूत करना चाहिए। यदि कांग्रेस इस बात पर तैयार हो जाए तो 2024 में भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट कर रह जाएगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप