पीली बरैया काटने का इलाज

 
tataiya katne par gharelu upay

आप ततैया के काटने पर कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।  इससे दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है।

 

Tataiya Kaatne Ke Gharelu Upay:  एक तरह का उड़ने वाला कीड़ा होता है। यह दिखने में मधुमक्खी की तरह ही लगता है और पेड़ों या घर की दीवारों पर अपना छत्ता बना लेता है। ततैया के काटने पर तेज दर्द होता है और धीरे-धीरे प्रभावित हिस्से में सूजन होने लगती है। कई बार इसका डंक त्वचा के अंदर चला जाता है, जिससे प्रभावित हिस्से पर खुजली और जलन होने लगती है। अगर समय पर इलाज ना किया जाए, तो जहर फैलने की वजह से त्वचा पर मोटे चकत्ते और बुखार भी हो सकता है। लेकिन, घबराइए मत, आप ततैया के काटने पर कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आप ततैया के काटने से होने वाले दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं - 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

शहद
ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्से पर शहद लगाने से दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है। शहद घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्से पर थोड़ा सा शहद लगाएं। इसे लगभग एक घंटे के लिए ढीली पट्टी से बांधकर रखें। ऐसा करने से दर्द में राहत मिलेगी और घाव भी जल्दी भरेगा।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ना सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जाता है, बल्कि इससे ततैया के काटने का इलाज भी कर सकते हैं। ततैया के काटने पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाने से दर्द और सूजन में जल्द राहत मिलती है। इसके लिए, एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंद पानी की मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और प्रभावित हिस्‍से पर लगा लें। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं।  

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

नींबू 
ततैया के काटने पर नींबू का इस्तेमाल भी काफी प्रभावी घरेलू नुस्खा है। ततैया काटने पर उस जगह पर नींबू का रस लगाने से जल्द आराम मिलता है। इसके लिए एक नींबू को बीच से काटकर प्रभावित हिस्से पर रगड़ें। आप चाहें तो नींबू का रस निकालकर, रूई की मदद से भी लगा सकते हैं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से दर्द और जलन से जल्द राहत मिलती है।  

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

एप्पल साइडर विनेगर 
ततैया काटने पर एप्‍पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरके का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। ततैया के काटने पर एक कॉटन बॉल को एप्पल साइडर विनेगर में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए  रखें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं, दर्द और सूजन से जल्द राहत मिलेगी। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

ठंडी सिंकाई 
ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्सा काफी गर्म हो जाता है। ततैया के काटने पर दर्द और जलन को कम करने का सबसे सरल तरीका है बर्फ से सिंकाई करना। ठंडी सिंकाई करने से नसों को सुन्न करके दर्द और सूजन में आराम मिलता है। ततैया के काटने पर एक बाउल में पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। अब इस पानी में कपड़े को भिगोएं और अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें। इसे कुछ देर के लिए  ऐसे ही छोड़ दें। इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

ततैया के काटने पर आप प्रभावित हिस्से पर शहद, बेकिंग सोडा, नींबू, ठंडी सिंकाई और एप्पल साइडर विनेगर लगा सकते हैं। इससे दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web