Tirupati Balaji Mandir: तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी शुरु, माह में सिर्फ एक बार कर सकेंगे फ्री दर्शन

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के चित्तुर जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार से फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी वाले कैमरे की शुरुआत की गई है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए मंदिर प्रशासन को भक्तों के लिए सर्विस बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अब दर्शन के लिए टोकन नहीं लेना पड़ेगा जिससे भक्त जल्दी दर्शन कर पाएंगे। सबसे पहले फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी को भक्तों के सामान्य दर्शन काउंटर, लड्डू काउंटर और ठहरने के लिए बनी धर्मशाला में शुरू किया गया है। इससे बार बार दर्शन करने वाले भक्तों की बजाय जो भक्त वास्तव में लंबे समय से वेटिंग में हैं वे जल्दी दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
मंदिर की फ्री सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने यह फैसला लिया है। आपको बता दे, मंदिर में बालाजी के दिन में तीन बार दर्शन होते हैं। पहला दर्शन विश्वरूप कहलाता है, जो सुबह के समय होता है। दूसरा दर्शन दोपहर को और तीसरा दर्शन रात को होता है। भगवान बालाजी की पूरी मूर्ति के दर्शन केवल शुक्रवार को सुबह अभिषेक के समय ही किए जा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Success: इस खूबसूरत लड़की ने मॉडलिंग छोड़ दिया UPSC एग्जाम, पहले ही प्रयास में बनीं IAS
मंदिर प्रशासन ने बताया कि भक्त महीने में एक बार फ्री दर्शन कर सकेंगे। एक से ज्यादा बार यदि कोई फ्री दर्शन करने की कोशिश करेगा तो उसकी जानकारी टेक्नोलॉजी के जरिए प्रशासन को मिल जाएगी और उसे रोक दिया जाएगा। ठीक इसी तरह रूम अलौट करने के लिए भी इस टेक्नोलॉजी से मदद मिल सकेगी। यह फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी ठीक उसी तरह से काम करती है जैसे यूजर मोबाइल को अनलॉक करने के लिए किया जाता है। इसमें ऐसा सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया गया है जिससे जेंडर, उम्र और इमोशन के आधार पर चेहरे की पहचान की जा सकती है। इससे दो चेहरों के बीच में फर्क भी बताया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी में लगातार अपडेट्स किए जा रहे हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप