फिर करवट लेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, जानें अपडेट

 
rain

Delhi Weather Update: दिल्ली में होली के बाद से मौसम थोड़ा बदला हुआ है। हालांकि, आज दिल्ली में आसमान साफ रहा। इसके बाद दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की बात भी कही है। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम पर ताजा अपडेट।

 

नई दिल्ली। होली के दिन से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। होली और उसके अगले दिन दिल्ली और आसपास के कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी, जिसके बाद से मौसम बदला हुआ है। हालांकि, आज 10 मार्च को दिल्ली में आसमान साफ रहा, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, आज यानी 10 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आसमान साफ नजर आ रहा है। हालांकि, 11, 12 और 13 मार्च को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन, अधिकतम तापमान में हल्की बढ़त देखी जा सकती है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

इन दिनों होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। IMD की मानें तो 14 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 14 मार्च यानी मंगलवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

Delhi Weather Update

इन दो दिनों होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, 15 और 16 मार्च को दिल्ली में गरज के साथ झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में 15 मार्च और 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दो दिनों के दौरान दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होगी। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
नोएडा की बात करें तो कल नोएडा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, कल नोएडा में आसमान साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 13 मार्च को नोएडा में दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। आनेवाले दिनों में नोएडा में तापमान में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो कल यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में 13 मार्च को दोपहर के बाद बादल छाए रह सकते हैं। फरीदाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। 14 से 16 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web