Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा इस दिन, शुभ फल मिलेगा ये उपाय करने से

 
surya gaharan

20 अप्रैल को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का पहला ग्रहण लगेगा।हर वर्ष सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं जिसे विज्ञान में इस खगोलीय घटना माना जाता है।लेकिन ज्योतिषाचार्य ग्रहण का राशियों पर खास प्रभाव रहने की बात कह रहे हैं।

 

इंदौर। 20 अप्रैल को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का पहला ग्रहण लगेगा। हर वर्ष सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं जिसे विज्ञान में इस खगोलीय घटना माना जाता है। लेकिन ज्योतिषाचार्य ग्रहण का राशियों पर खास प्रभाव रहने की बात कह रहे हैं। इंदौर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य कपिल महाराज ने बताया कि यह साल का पहला ग्रहण है जो मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र में आ रहा है। इस ग्रहण की शुरुआत सुबह 8:07 में होगी और 11:27 में यह सूर्य ग्रहण समाप्त होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। जिस वजह से सूतक का कोई नियम नहीं होगा।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

लेकिन भारत में सूर्य देवता को प्रधान देवता माना गया है इसलिए विशेष रूप से गर्भवती माताओं को इस दिन कुछ बारीक बातों का ध्यान रखना चाहिए और गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान सोते समय बिल्कुल सीधा सोना चाहिए। काजल लगाने वाली सराई को अपने कमर में बांध कर रखना चाहिए। इस ग्रहण का प्रभाव सिंह, कन्या वृश्चिक, मकर पर विशेष रूप से पड़ने वाला है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

वृषभ, मिथुन, मीन राशि वाले लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहेगा। इस ग्रहण का प्रभाव सिंह, कन्या वृश्चिक, मकर पर विशेष रूप से पड़ने वाला है। वृषभ, मिथुन, मीन राशि वाले लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहेगा। क्योंकि इस ग्रहण का प्रभाव सिंह, कन्या वृश्चिक, मकर पर विशेष रूप से पड़ने वाला है। इसलिए इस दिन इस राशि के जातक थोड़ा अग्रेसिव हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

ग्रहण का प्रभाव ज्यादा विपरीत ना पड़े इसके लिए इन सभी राशि के जातक चांदी के ग्लास या चांदी के सिक्के को अपने पानी वाले पात्र में डाल कर उसका पानी पिए। साथ ही सभी राशि के लोग भी एक उपाय कर सकते हैं। अगर सभी राशि के जातक पानी में तुलसी दल डालकर पीएं तो यह शुभ फल प्रदान करेगा। आपको बता दें कि इन सभी उपायों को करके आप इस सूर्य ग्रहण को भी अपने लिए शुभ बना सकते हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web