Summit for Democracy 2023: पीएम मोदी ने कहा- भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

यह इस विश्वास पर आधारित है कि हर इंसान की जरूरतें और आकांक्षाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
 
Summit for Democracy 2023: पीएम मोदी ने कहा- भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। लोकतंत्र के लिए दूसरे शिखर सम्मेलन के नेता-स्तरीय पूर्ण सत्र में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनिया में लोकतंत्र का सबसे अच्छा विज्ञापन है। इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, लोकतंत्र सिर्फ एक ढांचा नहीं है, यह एक भावना भी है। यह इस विश्वास पर आधारित है कि हर इंसान की जरूरतें और आकांक्षाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

भारत में हमारा मार्गदर्शक दर्शन सबका साथ, सबका विकास' है - जिसका अर्थ है 'समावेशी विकास के लिए एक साथ काम करना'। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज अनेक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। यह स्वयं विश्व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है।

यह खबर भी पढ़ें: पत्नी घमंडी ना हो जाए... तो इसलिए 200 करोड़ मिलने की बात पति ने किसी को नहीं बताई!

‘समिट फॉर डेमोक्रेसी 2023’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की हर पहल भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित होती है। लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण की सह-मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रॉबल्स, जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने की। सम्मेलन का आयोजन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून-सुक-योल ने किया है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web