गर्मी की दस्तक! इन राज्यों में तापमान 38 डिग्री तक, जानें दिल्ली-यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

 
weather

IMD Weather Forecast Today: देश के कुछ राज्यों में गर्मी का एहसास होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ राज्यों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री पहुंच सकता है। वहीं, राजधानी दिल्ली की बात करें तो आने वाले दिनों में यहां भी तापमान में बढ़ते देखी जा सकती है। आइए जानते हैं आज के मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट।

 

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, कोंकण, गोवा और उत्तरी कर्नाटक में अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री पहुंच सकता है। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश भी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 
मैसम विभाग की मानें तो आज यानी 15 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। वहीं, तेज हवाओं से मौसम खुशनुमा रहेगा। हालांकि, 16 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं नहीं चलेंगी और आसमान साफ रह सकता है। इसी के साथ आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में बढ़त भी देखी जा सकती है। 

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

दिल्ली के तापमान की जानकारी

Delhi Weather Update

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। लखनऊ में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अगर गाजियाबद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 29 रह सकता है। गाजियाबाद में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 फरवरी से गाजियाबाद में भी आसमान साफ रहने के आसार हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

उत्तराखंड के मौसम का अपडेट? 
देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। वहीं, जोशीमठ में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। अगर नैनीताल की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

दिल्ली, लखनऊ, गाजियाबाद के अलावा उत्तर पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में भी कल तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो , एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। इसका असर 17 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसके असर से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी या बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश देखने को मिल सकती है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web