Sudan Crisis: सूडान से अब तक 561 भारतीयों को निकाला, अभी भी तीन हजार से ज्यादा लोग फंसे

नई दिल्ली। सूडान में संघर्ष विराम के बाद पिछले 24 घंटों में साढ़े पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को निकाल लिया गया है। इन्हें सऊदी अरब के जेद्दाह लाया जा चुका है। अब तक तीन बैच में 561 लोगों को जेद्दाह पहुंचा दिया गया है। सूडान में 4 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज INS सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इसके बाद 148 और 135 भारतीयों को भारतीय वायु सेना के C-130J एयरक्राफ्ट से जेद्दाह लाया गया। अब इन्हें जल्द ही एयरलिफ्ट कर भारत लाया जाएगा। आपको बता दे, जर्मनी का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। जर्मन एयर फोर्स ने 600 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। मिलिट्री का आखिरी एयरक्राफ्ट 120 नागरिकों को लेकर जॉर्डन पहुंचा। यहां से सभी को जल्द जर्मनी एयरलिफ्ट किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: जब लाखों का मालिक निकला दिव्यांग भिखारी! ...तो सच जानकर ये महसूस किया शख्स ने
सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स (RSF) के बीच 15 अप्रैल को लड़ाई शुरू हुई थी। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, लड़ाई में अब तक 459 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है। 4,072 लोग घायल हुए हैं। सूडान में 72 घंटे का सीजफायर 27 अप्रैल रात 12 बजे तक हैं। इस दौरान यहां से अन्य देशों को अपने नागरिकों को निकालने का समय है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?
वहीं, सूडान में WHO की प्रतिनिधि का कहना है कि सेना या पैरामिलिट्री ने बीमारियों के सैंपल जमा करने वाले एक लैब पर कब्जा कर लिया है। इससे जैविक खतरे की आशंका बढ़ गई है। मिडिल ईस्टर्न देश साइप्रस ने सूडान में फंसे विदेशी नागरिकों के रेस्क्यू के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में मदद करने की बात कही है। UN रिफ्यूजी एजेंस, UNHCR सूडान में रह रहे करीब 2 लाख 70 हजार शरणार्थियों के पलायन की तैयारी कर रहा है। सूडान में सीरिया, यमन जैसे देशों के 10 लाख से ज्यादा शरणार्थी रहते हैं। वहीं, 2021 के बाद से 3 लाख 70 हजार सूडानी नागरिकों ने पड़ोसी देश चाड में शरण ली है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप