खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की हिरासत पर पंजाब पुलिस की चुप्पी, इंटरनेट सेवा बंद, कई जगहों पर धारा 144 लागू

 
Amritpal Singh

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल और उसके कई साथियों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिए जाने के सवाल पर चुप्पी साधी हुई है। पंजाब के कई जिलों में रविवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं, जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित हैं।

 

नई दिल्ली। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा कि पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' (Waris Punjab De) के मुखिया अमृतपाल को नकोदर के पास से हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिए जाने के सवाल पर चुप्पी साधी हुई है। अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से फिलहाल बचते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वहीं राज्य में रविवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं और एसएमएस सर्विस बंद कर दी गई है। साथ ही कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल के 6 साथियों को गिरफ्तार किया था। तब अमृतपाल फरार हो गया था, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी थीं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से हथियार और 2 गाड़ियां बरामद की हैं। इसके साथ ही पंजाब के कई जिलों में रविवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं, जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। सूत्रों के अनुसार, धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने ये 6 गिरफ्तारियां की हैं। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web