Shiva Jyoti Arpanam: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड, 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर गिनीज बुक में नाम कराया दर्ज

भोपाल। महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक साथ सबसे ज्यादा दीपक जलाने का विश्व रिकार्ड बना लिया है। यहां पर एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीए जलाए गए। इस दौरान स्वयंसेवक ने दीयों में तेल बाती लगाने का काम किया। वहीं, सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की शुरूआत की।
#WATCH मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन में राम घाट पर "शिव ज्योति अर्पणम 2023" कार्यक्रम आयोजित किया गया। pic.twitter.com/Usxw0CThQu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2023
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इसी के साथ अयोध्या में दीपोत्सव पर 15.76 लाख दीपों के जलाने का रिकॉर्ड टूट गया। इस पर 52 हजार लीटर तेल, 25 लाख रुई की बाती, 600 किलो कपूर और चार हजार माचिस खर्च की गई। रामघाट पर आतिशबाजी हुई।
।। हर हर महादेव ।।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 18, 2023
असंख्य रश्मियों के प्रकाश से प्रदीप्त उज्जयिनी की शोभा और सौंदर्य अवर्णित है। महाकाल महाराज की साक्षात कृपा यहाँ बरस रही है।
लाखों प्रकाश दीपों की मनभावन ज्योतिर्मयता से सनातन संस्कृति का कोना-कोना आलोकित हो रहा है। #MahaShivaratri pic.twitter.com/pxjs7HNQC5
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
महाकाल की उज्जैनी नगरी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का रिकॉर्ड बना दिया है। पहले यह रिकॉर्ड उज्जैन के गौरव दिवस पर उज्जैन के ही नाम ही था लेकिन दीपावली के समय अयोध्या ने इस रिकॉर्ड को तोड़ एक नया रिकॉर्ड बना लिया था। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए प्रशासन पिछले 1 महिने से लगा हुआ था पूरे कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाएं और 20 हज़ार वॉलिंटियर लगाए गए थे।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
दूल्हे जैसा हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार
महाकाल मंदिर के पट शनिवार सुबह ढाई बजे खोल दिए गए। इसके बाद भस्म आरती हुई। सुबह 4 बजे से भक्त मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। शिवरात्रि पर बाबा महकाल का दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया गया। उन्हें गुलाबी रंग की पगड़ी पहनाई गई।
सीएम को वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट सौंपा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम के स्वप्निल डंगरीकर और निश्चल बारोट ने वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित होने का प्रमाण-पत्र सौंपा। स्वप्निल ने घोषणा की कि आज उज्जैन में विभिन्न घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित हुए हैं। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में रामघाट पर दीप प्रज्ज्वलन का कार्य शाम 7 बजे से शुरू हुआ। एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित हो उठे। रात्रि 8 बजे ड्रोन कैमरे से दीयों की गिनती की गई।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप