कर्नाटक की सभा में शाह ने कहा, एक तरफ मोदी की भाजपा, दूसरी तरफ राहुल की टुकड़े गैंग, जानें और क्या कहा...

शाह ने लोगों से पीएम मोदी और पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा पर भरोसा जताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी।

कर्नाटक की सभा में शाह ने कहा, एक तरफ मोदी की भाजपा, दूसरी तरफ राहुल की टुकड़े गैंग, जानें और क्या कहा...

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस और JDS वंशवादी पार्टियां हैं। ये लोग कर्नाटक के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते। एक तरफ मोदी की भाजपा है और दूसरी तरफ राहुल बाबा की टुकड़े गैंग कांग्रेस है। आपको इनके बीच ही चुनाव करना है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

शाह ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर भरोसा जताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी। कर्नाटक को पांच साल के भीतर दक्षिण भारत में नंबर एक बना देगी। भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के लिए लड़ रही है।

यह खबर भी पढ़ें: 61 साल है उम्र, 88वीं बार शादी करने जा रहा ये शख्स, 'प्लेबॉय किंग' के नाम से मशहूर

अमित शाह ने कहा, JDS को दिया गया आपका एक एक वोट कांग्रेस पार्टी को जाने वाला है। कांग्रेस को दिया गया एक एक वोट सिद्धारमैया और दिल्ली में बनी उनकी ATM सरकार को जाने वाला है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने PFI को बैन किया है। लेकिन, जब कांग्रेस का शासन था तो PFI के खिलाफ 1,700 मामलों को वापस लिया गया।

यह खबर भी पढ़ें: पत्नी घमंडी ना हो जाए... तो इसलिए 200 करोड़ मिलने की बात पति ने किसी को नहीं बताई!

गृहमंत्री शाह ने आगे कहा, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया, दोनों लड़ रहे हैं। इनकी लड़ाई से कर्नाटक का कल्याण नहीं होगा। कर्नाटक का कल्याण करना है तो भाजपा की सरकार ही प्रदेश में बनानी होगी, तभी राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने धारा 370 को खत्म करने पर दावा किया कि इससे खूनखराबा हो सकता है। लेकिन, किसी ने भी पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं की।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web