अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, हड़कंप मचा आवास के पास ड्रोन मंडराने से, जांच में जुटी पुलिस

 
arivind kejariwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध लगने की शिकायत दिल्ली पुलिस को मिली है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसे केजरीवाल के आवास के पास ड्रोन मंडराने की सूचना मिली है। पुलिस जांच में जुट है।

 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) की सुरक्षा में सेंध की घटना सामने आई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे जानकारी मिली कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखा गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अरविंद केजरीवाल के आवास के पास ड्रोन कौन उड़ा रहा था। फिलहाल इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। पुलिस (Delhi Police) की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक की बात कही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सीएम केजरीवाल के घर के पास एक ड्रोन उड़ता हुआ नजर आया, जबकि यह नो फ्लाई जोन है। इस घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे एक शिकायत मिली है। शिकायत में कहा गया है कि सीएम केजरीवाल के घर के पास एक ड्रोन देखा गया है। पुलिस का कहना है कि वह इस घटना को गंभीरता से ले रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। यह ड्रोन कौन उड़ा रहा था। पुलिस उस शख्स की खोजबीन कर रही है। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह दोषी को खोज निकालेगी। हाल ही में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे डब्रिूगढ़ जेल स्थानांतरित किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पंजाब सरकार ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस को सक्रिय कर दिया था। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि किसी भी सूरत में देश विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल खालिस्तान समर्थक नेता एवं 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख अमृतपाल असम के डब्रिूगढ़ केंद्रीय कारागार में कैद है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पिछले साल मार्च के महीने में उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस वाकए को लेकर सियासत भी खूब हुई थी। तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़े जाने का आरोप लगाया था। वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। यही नहीं साल 2016 में अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की घटना भी सामने आई थी। यह घटना तब हुई थी जब दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में केजरीवाल एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web