संबित पात्रा ने ओडिशा के पुरी में झामू यात्रा में की पूजा, नंगे पांव जलते हुए कोयले पर दौड़े, शेयर किया VIDEO

इसका 24 सेकेंड का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 
 
संबित पात्रा ने ओडिशा के पुरी में झामू यात्रा में की पूजा, नंगे पांव जलते हुए कोयले पर दौड़े, शेयर किया VIDEO

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ओडिशा के पुरी में झामू यात्रा में पूजा की। इस दौरान वह नंगे पांव जलते हुए कोयले पर लगभग 10 मीटर तक दौड़े। इसका 24 सेकेंड का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वीडियो में अंगारों पर दौड़ते समय उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। ग्रामीण भी उन्हें देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। पूजा के बाद पात्रा ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए भी मां से आशीर्वाद लिया।

यह खबर भी पढ़ें: जब लाखों का मालिक निकला दिव्यांग भिखारी! ...तो सच जानकर ये महसूस किया शख्स ने

पात्रा ने ट्विटर पर लिखा, शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दण्ड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूं। 


यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

वहीं, झामू यात्रा की परंपरा के मुताबिक यह एक ऐसी तपस्या है, जिसमें भक्त अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने और देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर चलते हैं या शरीर पर कील चुभोकर खुद को पीड़ा देते हैं। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web