ADR Report में खुलासा, ममता बनर्जी के अलावा देश में सारे मुख्यमंत्री करोड़पति, जानें मुख्यमंत्रीयों की एजुकेशन

ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तीसरे स्थान पर है जिनकी संपत्ति 63 करोड़ है। 
 
ADR Report में खुलासा, ममता बनर्जी के अलावा देश में सारे मुख्यमंत्री करोड़पति, जानें मुख्यमंत्रीयों की एजुकेशन

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। इनकी कुल संपत्ति 510 करोड़ रुपए है, तो दूसरे स्थान पर रहे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, जिनकी कुल संपत्ति 163 करोड़ है। ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तीसरे स्थान पर है जिनकी संपत्ति 63 करोड़ है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

तो वहीं, अगर हम सबसे काम संपत्ति की बात करे तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख की संपत्ति के साथ सबसे निचले पायदान पर हैं, और एकलौती ऐसी मुख्यमंत्री है जिनकी संपत्ति लाखों में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर है केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, इनकी कुल संपत्ति 1.18 करोड़ रुपए है, और हरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की संपत्ति 1.27 करोड़ रूपए है।  12 अप्रैल को जारी ADR की रिपोर्ट में ये बातें सामने आई हैं।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

आपको बता दे, इसके अलावा बात अगर मुख्यमंत्रीयों की एजुकेशन की करे तो सिर्फ 11 मुख्यमंत्री ग्रेजुएट है और सिर्फ 9 ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन किया है, साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तो सिर्फ 10वीं पास हैं, और 3 मुख्यमंत्री ऐसे है जो 12वीं पास है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पास PhD की डिग्री है। 

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

देश में 43 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के सभी 30 वर्तमान मुख्यमंत्री के शपथ पत्रों का एनालिसिस करके एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसके मुताबिक भारत के अलग अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मौजूदा 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web