बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर ने महिला को छेड़ा तो बाइक से कूद गई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक महिला चलती रैपिडो बाइक से कूद गई। उसने ड्राइवर पर नशे में छेड़खानी और अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके येलहंका में 21 अप्रैल रात में हुई। अब इसका वीडियो सामने आया। इसमें महिला बाइक से कूदती दिख रही है। बाइक से कूदने के बाद महिला सड़क पर कुछ दूर तक घिसटते हुए जाती है। उठकर वह एक अन्य बाइक सवार को मदद के लिए रोकती है। इतने में कुछ लोग वहां उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। इस बीच आरोपी दीपक राव वहां से भाग जाता है। सड़क पर कूदने से महिला के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?
पीड़ित महिला की FIR के मुताबिक वह एक निजी फर्म में काम करती है। उसकी उम्र 30 साल है। महिला ने 21 अप्रैल को येलहंका में अपने घर से इंदिरानगर जाने के लिए रात में लगभग 11:10 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी। महिला का आरोप है कि बाइक चालक ने पहले तो वन टाइम पासवर्ड (OTP) डालने के लिए उसका फोन ले लिया, फिर उसे बैठाकर उसी इलाके का चक्कर लगाया। नवंबर 2022 में भी ऐसी घटना सामने आई थी। एक रैपिडो सवार और उसके दोस्त ने बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन इलाके में 22 साल की युवती के साथ रेप किया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप