सीएम अशोक गहलोत दिखावटी गांधीवादी असलियत में लाठीवादी - पिंकेश पोरवाल

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही खुद को गांधीवादी बताते हो, लेकिन गांधीवाद गहलोत से कोसो दूर है। सीएम गहलोत सिर्फ पुलिस के लाठीतंत्र से सरकार को चलाना और आंदोलनों को दबाना जानते है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल का।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अजमेर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा अपना विरोध-प्रदर्शन प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर करते है, लेकिन गहलोत सरकार हमेशा कोई सुनवाई नहीं करते हुए हर विरोध-प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करवाकर यह जता देती है, कि वह सिर्फ पुलिस का लाठीतंत्र ही जानती है। गहलोत सरकार को इस बात से कोई परवाह नहीं है कि लाठीचार्ज में कोई घायल भी हो सकता है। किसी का हाथ-पांव टूट सकता है। बस गहलोत सरकार सिर्फ लाठीचार्ज के बहाने हर आंदोलन को दबाना चाहती है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
पोरवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी गहलोत सरकार के लाठीतंत्र के आगे झुकने वाली नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तक पेपर लीक, कानून व्यवस्था, किसानों की कर्जमाफी समेत अन्य मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन करते रहेंगे है । रही बात लाठीचार्ज की, तो प्रदेश की जनता गहलोत सरकार की दमनकारी नीति को देख रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में बेरोजगार युवा, और कानून व्यवस्था से पीड़ित लोग गहलोत सरकार को जरूर सबक सिखायेंगे।
प्रदेश मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों राजस्थान में भाजपा महिला मोर्चा ने थाली चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया था। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच के दौरान तीन-चार बैरीकेट्स लगाकर महिलाओं को रोका गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के अलावा धक्का-मुक्की और महिला पुलिस कर्मियों के अलावा पुरूष पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
महिलाओं अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव गहलोत सरकार की महिला विरोधी मानसिकता भी बताता है। वहीं इससे पहले शासन सचिवालय के घेराव के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के साथ भी पुलिस ने अपना लाठीतंत्र दिखाते हुए अभद्रता की थी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप