राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा

 
rajasthan board results

जयपुर। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

इस वर्ष कुल 97.30 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। 97.13 फीसदी लड़के पास हुए हैं जबकि 97.50 फीसदी लड़कियां। नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर, बीकानेर से जारी किए। 5वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2023 से 21 अप्रैल 2023 तक किया गया था। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

राज्यभर से इसमें 1468130 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पांचवीं कक्षा में किसी भी स्टूडेंट को फेल करने का प्रावधान नहीं है। 5वीं में 8वीं की तरह ग्रेडिंग का सिस्टम है। 86 प्रतिशत से सौ प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को ए ग्रेड दिया गया है। 71 से 85 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को बी ग्रेड दिया गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

51 से 70 प्रतिशत वालों को सी ग्रेड, 33 से 50 प्रतिशत वालों को डी ग्रेड दिया गया है। इससे कम अंक वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड दिया गया है। ई ग्रेड वाले स्टूडेंट्स को सप्लीमेंटरी एग्जाम देना होगा। सप्लीमेंट्री में फेल होने पर भी उन्हें छठी कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web