फिर 12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी को मिला , संसद सदस्यता बहाल होने के बाद फैसला

 
rahul gandhi

Rahul Gandhi Bungalow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला पुराना सरकारी बंगला आवंटित होने पर कहा कि उनका घर पूरा भारत है।

नई दिल्ली। Rahul Gandhi Bungalow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद यानी मंगलवार (8 अगस्त) को उनको पुराना सरकारी बंगला आवंटित हो गया है। हाउसिंग कमेटी ने उन्हें दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है। उन्होंने बंगला मिलने पर कहा,  ''मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।''  

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्दि पर शुक्रवार (4 अगस्त) को रोक लगा दी थी। इसी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। इसके बाद उन्हें फिर से बंगला मिला है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

राहुल गांधी से बंगला क्यों लिया गया था? 
राहुल गांधी को मोदी उपनाम मामले में गुजरात के सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। फिर उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया।

राहुल गांधी मानहानि मामले में हाई कोर्ट पहुंचे लेकिन उन्हें यहां राहत नहीं मिली। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।


यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

राहुल गांधी ने बंगला कब खाली किया था? 
राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला 19 साल बाद खाली किया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि सच्चाई की जो भी कीमत वो चुकाएंगे। इसके लिए हमेशा वो तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे घर दिया था, लेकिन छीन लिया गया, कोई बात नहीं। इस मौके पर मां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web