Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की मुसीबत बने गुजरात के एक भाजपा विधायक, जानिए कौन...

मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत कोर्ट से सजा के ऐलान के बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल की सांसदी खत्म कर दी। 

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की मुसीबत बने गुजरात के एक भाजपा विधायक, जानिए कौन...

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का मुख्य कारण है हर चोर का सरनेम मोदी ही क्यों, यह बयान जो उन्होंने आज से तीन साल पहले दिया था। जिसके बाद मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत कोर्ट से सजा के ऐलान के बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल की सांसदी खत्म कर दी। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

राहुल पर हुए इस एक्शन के बाद से उन पर मानहानि का केस दर्ज कराने वाले भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी की पूरे देश में चर्चा है। सूरत को हीरों की नगरी कहा जाता है। यहां की सूरत पश्चिम सीट से विधायक पूर्णेश मोदी अब भाजपा के हीरो बन गए हैं। अदजान में 2013 में विधानसभा उपचुनाव जीतकर वह पहली बार विधायक बने थे। पूर्णेश गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था, चोरों का सरनेम मोदी है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी। इस बयान के बाद मोदी उपनाम वाले समुदाय में नाराजगी फैली तो विधायक पूर्णेश मोदी ने सूरत की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया। कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुना दी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web