Punjab : पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत हुए गिरफ्तार, जानें कांग्रेस नेता पर क्‍या हैं आरोप...

जांच के बाद धर्मसोत के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। 
Punjab : पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत हुए गिरफ्तार, जानें कांग्रेस नेता पर क्‍या हैं आरोप...

नई दिल्ली। सोमवार को पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि, जांच के बाद धर्मसोत के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

इसके आगे प्रवक्ता ने बताया कि, एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व मंत्री व उनके परिवार की आय 2,37,12,596 रुपये थी जबकि व्यय 8,76,30,888 रुपये था, जो उनके ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक था। इसके आगे एसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि, पूर्व मंत्री को मंगलवार को मोहाली स्थित सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

पेड़ काटने के मामले में रिश्वत का भी आरोप
साधु सिंह धर्मसोत के ऊपर विजिलेंस टीम लगातार शिकंजा कसती रही है। साल 2022 में उनके ऊपर वनमंत्री रहते हुए घूस लेने का आरोप लगा था। इसके मुताबिक उन्होंने पेड़ काटने के मामले में रिश्वत ली थी। बताया जाता है कि साधु सिंह धर्मसोत के कार्यकाल में कुल 25000 पेड़ काटे गए थे और प्रति पेड़ 500 रुपए की रिश्वत दी गई थी। मामले में साधु सिंह की संलिप्तता की जानकारी गिरफ्तार ठेकेदार और डीएफओ द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मिली थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web