Priyanka Gandhi की कर्नाटक में पहली चुनावी रैली, कहा- भ्रष्टाचार को लेकर कई लोगों ने PM को लिखी चिट्‌ठी

मैसूर में रैली के बाद वो चामराजनगर जाएंगी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।
 
Priyanka Gandhi की कर्नाटक में पहली चुनावी रैली, कहा- भ्रष्टाचार को लेकर कई लोगों ने PM को लिखी चिट्‌ठी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूरु से पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। मैसूर में रैली के बाद वो चामराजनगर जाएंगी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। मैसूर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बी.जे विजय कुमार ने बताया कि प्रियंका दोपहर में हलवाराहुंडी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वे चामराजनगर के गौरीशंकर कन्वेंशन हॉल में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। शाम को वे एक रोड शो भी करेंगी। प्रियंका ने राहुल गांधी की तरह ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को 40  प्रतिशत कमीशन वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है। प्रधानमंत्री को भी कई लोगों ने यहां के सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर चिट्‌ठी लिखी, लेकिन PM चुप हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

प्रियंका ने कहा कि इस सरकार में हर तरह के स्कैम हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के कारण एक कॉन्ट्रैक्टर ने आत्महत्या की, पुलिस भर्तियों में स्कैम हुए, हर तरह का भ्रष्टाचार किया गया। इसके खिलाफ PM को चिट्ठी भी लिखी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा, आपने सुना होगा कि कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन, स्कूल मैनेज एसोसिएशन ने PM तक लेटर लिखा मगर कुछ समाधान नहीं निकला। तमाम स्कैम हुए लेकिन कहीं किसी दोषी को पकड़ा नहीं गया क्योंकि वे भाजपा से जुड़े थे। एक विधायक के बेटे से 8 करोड़ रुपए कैश मिले, उस पर कार्रवाई करने के बजाए उनके पिता ने परेड निकाली। इन्होंने किसी को नहीं छोड़ा जहां मौका मिला, इन्होंने वहां लूटा। कहा जाता है कि कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपए लूटे गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

प्रियंका ने आगे कहा, BJP ने नंदिनी ब्रांड को खत्म करने की कोशिश की। आपको याद होगा कि कांग्रेस के समय दूध उत्पादन इतना था कि हम क्षीर भाग्य योजना के तहत स्कूल के बच्चों को दूध देते थे। यही नहीं दूध के भारी उत्पादन के कारण हम किसानों को भी 5 रुपए/लीटर दूध देते थे। रोजगार कहां गए, पैसा कहां गया, उन वचनों का क्या हुआ जो आपने कर्नाटक की जनता से किए थे। हम सवाल उठा रहे हैं लेकिन BJP सरकार जवाब नहीं दे पा रही है। इन्होंने आरक्षण के नाम पर भी धोखा दिया। यहां आरक्षण बढ़ाने का प्रचार किया और वहां केंद्र में कुछ भी नहीं किया। प्रियंका ने आगे कहा, देश और प्रदेश हमारी अपनी संस्कृति से बनता है। कर्नाटक की अपनी एक संस्कृति है। यह प्रदेश आपकी उसी संस्कृति, बड़े बुजुर्गों की सोच और आपकी मेहनत से बना है। इसी तरह सरकार वही है जो प्रदेश को आगे बढ़ाए, आपकी मदद करे और जिस पर आप विश्वास कर सकें। आपको दुर्बल नेता मिले और बार-बार सीएम बदलता रहे तो क्या होगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web