पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रायल के दौरान कोडरमा के पास जानवरों से टकराने से बची

सोमवार को पटना-रांची पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का स्पीडी ट्रायल रन हुआ। ट्रायल रन के दौरान ही पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई।
पटना। सोमवार को पटना-रांची पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का स्पीडी ट्रायल रन हुआ। ट्रायल रन के दौरान ही पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। यह ट्रेन कोडरमा के पास ट्रैक पर जानवरों से टकराने से बच गई। पायलट ने सूझ बूझ दिखाकर हादसे को रोक दिया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
जानकारी के अनुसार कोडरमा के पास ट्रैक पर अचानक नीलगाय और गाय दिखने से रेलकर्मी सतर्क हो गए। पटना जंक्शन से खुली ट्रेन 8.05 बजे गया और 12.33 बजे रांची स्टेशन पर पहुंची दोपहर 2.20 बजे पटना के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है परंतु यह आपने अधिकतम स्पीड में नही चली। पटना से गया तक 110, बरकाकाना हजारीबाग तक 90 और टाटीसेल्वे से रांची तक 80 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चली।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
आज सुबह ट्रायल रन के दौरान बड़ी संख्या में लोग पटना जंक्शन पर जुट गए। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बिहार के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस ट्रेन से दोनों राज्यों के लोग 6 घंटे 5 मिनट में राजधानी-टू-राजधानी सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन 6 दिन पहले ही बिहार की राजधानी पटना में पहुंच गई थी। इसे चेन्नई से लाया गया है। राजेंद्र नगर टर्मिनल के यार्ड में इसे सुरक्षित रखा गया था, जहां कमिशनिंग और एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसे संचालित करने वाले स्टाफ को भी ट्रेनिंग दी गई। जून महीने के आखिरी सप्ताह में वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू हो सकता है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप