Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित, कुमार मंगलम बिड़ला को मिला पद्मभूषण

राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया।
 
Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित, कुमार मंगलम बिड़ला को मिला पद्मभूषण

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए 22 मार्च को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

कुछ लोगों के नाम जिन्हे मिला पद्म विभूषण और पद्म श्री पुरस्कार - 
बालकृष्ण दोषी को आर्किटेक्ट में मिला पद्म विभूषण, कुमार मंगलम को व्यापार और उद्योग में मिला पद्म भूषण, सुमन कल्याणपुर को कला में मिला पद्म भूषण, गायिका उषा बरले, मंगला कांत, भानुभाई चितारा, नाडोजा पिंडिपापनहल्ली, चिंतलपाटि एवं कोटा सच्चिदानंद को कला में मिला पद्म श्री, हीराबाई बेन को समाज सेवा में मिला पद्म श्री, डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे को साहित्य एवं शिक्षा में मिला पद्म श्री, प्रोफ्रेसर महेंद्र पाल को विज्ञान एवं इंजीनियरी में मिला पद्म श्री, नलिनी पार्थसारथी, डॉ. हनुमंत राव और मनोरंजन साहू को चिकित्सा में मिला पद्म श्री, रमेश रघुनाथ और डॉ. बंडी रामकृष्ण रेड्डी को साहित्य एवं शिक्षा में मिला पद्म श्री, वीपी अप्पूकुट्टन को समाज सेवा में मिला पद्म श्री, एस.आर.डी प्रसाद को खेल में मिला पद्म श्री।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web