Operation Kaveri: सूडान से अब तक 1500 से ज्यादा भारतीयों का रेस्क्यू, 72 घंटे बढ़ा सीजफायर, जानें पूरा मामला...

सूडान के वादी सिदना से जेद्दाह पहुंचे भारतीयों से विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की। 
 
Operation Kaveri: सूडान से अब तक 1500 से ज्यादा भारतीयों का रेस्क्यू, 72 घंटे बढ़ा सीजफायर, जानें पूरा मामला...

नई दिल्ली। सूडान में सिविल वॉर के बीच ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को निकाला जा रहा है। एयरफोर्स का विमान 392 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। इसके पहले सुबह 121 भारतीयों के 8वें बैच को IAF C 130J से जेद्दाह लाया गया। इस बैच में भारतीय एम्बेसी में काम करने वालों के परिवार के 4 सदस्य भी शामिल थे। इसके बाद INS तरकश पोर्ट सूडान से 326 भारतीयों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

सूडान के वादी सिदना से जेद्दाह पहुंचे भारतीयों से विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस बैच को सूडान से निकालना मुश्किल था, क्योंकि ये लोग राजधानी खार्तूम के पास फंसे थे जहां लड़ाई सबसे तेज है। इससे पहले गुरुवार को पोर्ट सूडान से जेद्दाह पहुंचे 7वें बैच में करीब 135 भारतीयों को रेस्क्यू किया गया। सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया गया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को नेवी के जहाज INS सुमेधा, तेग, तरकश और भारतीय वायु सेना के C 130J एयरक्राफ्ट के जरिए अंजाम दिया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

सूडान से पहले बैच में 278 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। दूसरे और तीसरे बैच में 121 और 135 लोगों को निकाला गया। चौथे और पांचवें बैच में 136 और 297 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। वहीं छठे बैच में 128 लोगों को सूडान से जेद्दाह लाया गया। क्वात्रा के मुताबिक वहां 3,500 भारतीय और 1,000 इंडियन ओरिजिन यानी भारतीय मूल के लोग फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीयों को लाने के लिए INS तरकश भी पोर्ट सूडान पहुंच चुका है। सूडान से अब तक 1500 से ज्यादा भारतीयों को समुद्री और हवाई रास्ते से सऊदी अरब लाया जा चुका है। इनमें से 367 भारतीय बुधवार रात जेद्दाह से नई दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा 246 लोग गुरुवार को मुंबई पहुंचे थे। बाकी सभी जेद्दाह में हैं। इन्हें भी जल्द भारत लाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

सूडान में सिविल वॉर के पहले तक भारतीयों की संख्या 4,000 से ज्यादा थी। वहीं, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बीते दिन मिशन कावेरी पर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि हमारा मकसद जल्द से जल्द अपने लोगों को सेफ जगह भेजकर उन्हें भारत लाना है। सूडान में हालात बेहद खराब हैं, हम हर भारतीय को वहां से बाहर निकालेंगे। वहीं दूसरी तरफ, कई बार सीजफायर लगने और उसका उल्लंघन होने के बीच सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री ने फिर से 72 घंटे के संघर्षविराम की घोषणा की है। सऊदी अरब और अमेरिका की तरफ से लगातार लड़ाई रुकवाने की कोशिशों के बीच ये घोषणा की गई।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web