Odisha: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, ASI ने मारी थी गोली, क्राइम ब्रांच करेगी घटना की जांच 

नब दास को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नब दास के सीने पर गोली लगी थी।
Odisha: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, ASI ने मारी थी गोली, क्राइम ब्रांच करेगी घटना की जांच 

नई दिल्ली। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उन पर रविवार दोपहर में पुलिस विभाग के ASI ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और लहूलुहान होकर कार की सीट पर ही गिर गए थे। आनन-फानन में मंत्री को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया। नब दास को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नब दास के सीने पर गोली लगी थी।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जख्मों का उपचार किया गया और हृदय की गति में सुधार के लिए कदम उठाए गए। गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में उनका उपचार किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

बता दें, ये पूरी घटना झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हुई। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान ASI गोपाल दास के तौर पर हुई है। वह गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था। गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नब दास पर गोलीबारी की है।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मंत्री नब किशोर दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर दुख जताया। ओडिशा CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

क्राइम ब्रांच करेगी घटना की जांच 
हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web