'नो बुर्का, नो हलाला, नो ट्रिपल तलाक...': 'हिंदुओं से शादी करो, तलाक और हलाला से मुक्ति मिल जाएगी' मुस्लिम लड़कियों को साध्वी प्राची का खुला ऑफर

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने मुस्लिम लड़कियों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो बवाल खड़ा कर सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली में साध्वी प्राची ने कहा कि 'मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों से शादी करके अपनी जिंदगी जन्नत बना लेनी चाहिए।' साध्वी प्राची ने कहा कि 'मुस्लिम लड़कियों को 50 डिग्री के मौसम में भी बुर्का पहनना पड़ता है। हिंदू लड़कों से शादी करने के बाद मुस्लिम लड़कियों को बुर्का नहीं पहनना पड़ेगा, हलाला नहीं करना पड़ेगा और उन्हें किशोर तलाक का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
विहिप नेता साध्वी प्राची ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा घर वापसी पर दिए गए बयान का समर्थन किया। साध्वी प्राची ने कहा कि 'अगर भारत में रहने वाले लोगों का डीएनए टेस्ट कराया जाए तो सबके पूर्वज भगवान राम, कृष्ण और बाबा भोलेनाथ मिल जाएंगे।' उन्होंने कहा कि 'साईं बाबा पीर-फकीर हो सकते हैं लेकिन भगवान नहीं हो सकते। वो थे चांद मिया। एक हिंदू निर्दोष है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि 'धीरेंद्र शास्त्री ने साईं को लेकर बहुत सही बयान दिया है।'
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
वहीं पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर साध्वी प्राची ने कहा है कि 'ममता बनर्जी और नीतीश कुमार ताजिया निकलवाते हैं, लेकिन रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया जाता है। इन दोनों राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप