Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल से होंगे रिहा, ट्वीट कर दी जानकारी, जानिए पूरा मामला...

सिद्धू की सजा 19 मई को पूरी हो रही है, लेकिन छुट्टियों के चलते उन्हें पहले ही रिहा कर दिया जाएगा। 
Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल से होंगे रिहा, ट्वीट कर दी जानकारी, जानिए पूरा मामला...

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के पूर्व चीफ नवजोत सिंह सिद्धू आज रिहा होंगे। सिद्धू के ट्विटर पेज पर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। सिद्धू की सजा 19 मई को पूरी हो रही है, लेकिन छुट्टियों के चलते उन्हें पहले ही रिहा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, NDPS और संगीन जुर्मों के अलावा एक महीने में सौंपे गए काम और कैदियों के आचरण के आधार पर 4 से 5 दिन की छूट दी जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी छुटि्टयों का फायदा भी कैदी को मिलता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पूरी सजा के दौरान एक बार भी छुट्‌टी नहीं मांगी। बता दे, उन्हें रोडरेज केस में 19 मई 2022 को एक साल की सजा सुनाई गई थी। सिद्धू 20 मई 2022 को जेल गए थे।

यह खबर भी पढ़ें: महिला को तीखा खाने के बाद आई खांसी, टूट गईं 4 पसलियां, वजह जान उड़ जाएंगे होश

दिसंबर 2022 से ही नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। पंजाब कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा सिद्धू के स्वागत की तैयारियों में भी जुट गया। सभी को आस थी कि 26 जनवरी 2023 को नवजोत सिंह सिद्धू रिहा हो जाएंगे। 26 जनवरी की सुबह से ही समर्थक जेल के बाहर पहुंच गए, लेकिन सिद्धू बाहर नहीं आए। 

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

जेल प्रशासन की तरफ से तकरीबन 56 लोगों की फाइल बनाई गई थी, जिन्हें अच्छे आचरण के चलते गणतंत्र दिवस के दिन जेल से रिहा होना था। गणतंत्र दिवस से पहले कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा ही नहीं गया। न यह प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ और न ही यह पंजाब राज्यपाल के पास हस्ताक्षर होने के लिए गया। कुछ का कहना था कि लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम था ही नहीं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web