मुंबई पुलिस को सीरियल बम धमाकों की धमकी मिली, एक युवक गिरफ्तार, इस महीने तीसरी बार आया फोन

 
maharastra police

पुलिस ने बताया कि फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि व्यक्ति शराब पीने का आदी है।

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने रविवार को लोकल ट्रेन में सीरियल बम विस्फोट होने की चेतावनी देने वाले युवक को पकड़ लिया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कथित तौर पर धमकी भरा फोन करने के आरोप में जुहू इलाके से 25 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

नशे की हालत में युवक ने किया पुलिस को कॉल    
अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि व्यक्ति ने नशे की हालत में फोन किया था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन आया था, जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बम लगाया गया है और उसमें सीरियल बम विस्फोट होने वाला है। व्यक्ति ने नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी को यह भी बताया कि वह विले पार्ले इलाके से बोल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस हरकत में आई। उन्होंने व्यक्ति के मोबाइल फोन नंबर का पता लगाया और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर व्यक्ति को जुहू इलाके से पकड़ लिया, जहां से उसने कथित तौर पर धमकी भरा फोन किया था। जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति बिहार से आया था और पिछले 10 दिनों से मुंबई में था।

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

युवक के पास से मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने बताया कि फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि व्यक्ति शराब पीने का आदी है। उन्हें संदेह है कि व्यक्ति ने नशे की हालत में फोन किया था। अधिकारी ने बताया, हम उसके बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

मुंबई पुलिस को बार-बार मिल रही फोन पर धमकी
मुंबई पुलिस को बार-बार फोन पर धमकी मिल रही है। पिछले महीने दो बार फोन कॉल कर बम धमाके की धमकी दी गयी थी। फोन कर कहा गया था कि शहर में एक बम लगा दिया गया है। पुलिस को दो दिन में दूसरी बार ऐसी कॉल आयी।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

सीमा हैदर के पाकिस्तान नहीं पहुंचने पर आतंकवादी हमले की दी गयी थी धमकी
मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर, जो इस समय भारत में है, उसकी वतन वापस नहीं लौटने पर आतंकवादी हमला की धमकी दी गयी थी। फोन करने वाले शख्स ने मुंबई 26/11 जैसे हमले की धमकी दी थी। धमकी के संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उर्दू में सात संदेश थे, जिसमें मुंबई पुलिस को धमकी दी गई थी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को उसके देश वापस नहीं भेजा गया तो शहर में 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमले जैसा हमला हो सकता है। यह संदेश अंतरराष्ट्रीय नम्बर से आया था। इस मामले में वर्ली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

कौन है सीमा हैदर?
दरअसल सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए हाल में भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी। दोनों की ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोस्ती हुई थी। पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में सीमा (30) और सचिन (25) को गिरफ्तार किया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने उन्हें सात जुलाई को जमानत दे दी थी। अब इस मामले में सीमा हैदर से यूपी एटीएस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web