मानसून जून में देगा दस्तक, IMD ने बताया दिल्ली में कब होगी एंट्री

Monsoon Update: मानसून का आगमन जून में होगा। मानसून मजबूत होने के बाद 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना।
नई दिल्ली। Monsoon Update IMD उत्तर भारत समेत देश के तमाम राज्यों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों बारिश होने से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन कुछ ही दिनों में मौसम और सुहावना होने वाला है। दरअसल, IMD ने मानसून को लेकर आज अपडेट जारी कर दिया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
जून में दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून का आगमन जून में होगा। मानसून मजबूत होने के बाद 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना।
अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है। यदि वर्षा का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह एक स्थिति सामान्य मानी जाएगी। अगर हर जगह समान बारिश होगी तो कृषि पर इस बार ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगी: IMD
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
जून में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
- मौसम विभाग के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में जून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
- आईएमडी ने यह भी कहा कि जून में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।
- जून में बारिश सामान्य से 92 फीसद तक कम रह सकती है।
- हालांकि, मानसून सीजन इस बार सामान्य रहने की संभावना है और 96 फीसद बारिश का अनुमान लगाया गया है।
- मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अल नीनो के बावजूद मानसून इस बार सामान्य हो सकता है और सितंबर तक यह समाप्त हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
उत्तर भारत में भी जून में मानसून की संभावना
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जून में मानसून का आगाज होगा। इस बार सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, जुलाई में ये पीक पर हो सकता है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप