Monsoon Update: मानसून अगले दो दिन में इन राज्यों में पहुंचेगा , मुंबई-दिल्ली में जबरदस्त बारिश

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पूर्व मानसून महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई भारतीय राज्यों में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है।
नई दिल्ली। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पूर्व मानसून महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई भारतीय राज्यों में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से मॉनसून के बारे में बात करते हुए कहा “आज तक दक्षिण-पूर्व मॉनसून मुंबई, पूरे मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली और पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और जम्मू के कुछ हिस्सों सहित पूरे महाराष्ट्र में आगे बढ़ चुका है।"
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अगले दो दिन में मानसून
आईएमडी डीजी ने कहा "हम उम्मीद कर रहे हैं कि दक्षिण-पूर्व मानसून अगले दो दिनों के दौरान हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ता रहेगा।" रविवार को मानसून ने दिल्ली और मुंबई दोनों में एक साथ दस्तक दी। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया, जबकि मुंबई में मानसून देरी से आया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
मुंबई में जबरदस्त बारिश
आईएमडी की कोलोबा ऑब्जर्वेटरी ने मुंबई में पिछले 24 घंटों में 86 मिमी बारिश दर्ज की। इस बीच, सांताक्रूज मौसम केंद्र ने रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में 176.1 मिमी बारिश दर्ज की। मुंबई में दिन के दौरान अधिक बारिश होने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण मलाड और अंधेरी सहित शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात और भी धीमा हो गया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
दिल्ली में बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि रविवार की सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। दिल्ली की सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में 48.3 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शेष दिन आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप