मौसम विभाग का चक्रवाती तूफान ‘मोका’ के चलते बड़ा अलर्ट, झमाझम बारिश होगी देश के 50 से ज्यादा शहरों में

साल का पहला चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘मोका’ के चलते बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यही कम दबाव इन दिनों मौसम के मिजाज में बदलाव का बड़ा कारण बना हुआ है।
नई दिल्ली। साल का पहला चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘मोका’ के चलते बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यही कम दबाव इन दिनों मौसम के मिजाज में बदलाव का बड़ा कारण बना हुआ है। मई महीने में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बड़ी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के एक 2 नहीं बल्कि 50 से ज्यादा शहरों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। यानी तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। चक्रवाती तूफान ‘मोका’ की वजह से दिल्ली-NCR, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तेज व ठंडी हवाएं चलेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने एक बयान में कहा कि बंगाल तथा अंडमान सागर के पूर्वी मध्य खाड़ी के इलाकों में 10 मई को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।'' यह शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर तथा उसके बाद फिर उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में जो लोग हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है, वहीं मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के लोगों को 9 मई से पहले लौटने की सलाह दी जाती है।'' उसने 8 मई से 12 मई तक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के पास पर्यटन, तटीय गतिविधियों पर नजर रखने का सुझाव दिया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप