Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने कहा, जम्मू कश्मीर बीजेपी के लिए प्रयोगशाला, जानिए और क्या कहा...

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्र का निर्माण नहीं करना चाहती है। 
Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने कहा, जम्मू कश्मीर बीजेपी के लिए प्रयोगशाला, जानिए और क्या कहा...

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा बीजेपी भारत को भाजपा राष्ट्र बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर को प्रयोगशाला मानता है। यहां पार्टी प्रयोग करती है फिर उसे पूरे देश में लागू करती है। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्र का निर्माण नहीं करना चाहती है। बीजेपी भारत को भाजपा राष्ट्र बनाना चाहती है, जिसमें जम्मू कश्मीर के 26 करोड़ लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

यूपीए की सरकार में जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए थे, बीजेपी ने उन्हें वापस गरीबी रेखा से नीचे BPL श्रेणी में धकेल दिया है। भाजपा के शासन में यहां के हिंदू गरीब हो गए हैं। PDP चीफ ने कहा कि भाजपा ने रेलवे, एयरपोर्ट्स और बैंकों सहित पूरे देश को बेच दिया, यह राष्ट्रवाद नहीं है। वे केवल हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा के लिए जम्मू कश्मीर एक प्रयोगशाला है। यहां प्रयोग किए जाते हैं, यहां से अभ्यास शुरू होते हैं और फिर वे इसे पूरे देश में लागू करते हैं। अगर वे आपको दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे मुसलमानों के साथ हैं तो यह सिर्फ एक सपना है। वे आपको बताते हैं कि वे एक राष्ट्र बनाना चाहते हैं, जबकि असल में वे भाजपा राष्ट्र बनाना चाहते हैं। इस दौरान पूर्व सीएम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान पर भी सरकार को घेरा। 

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: जेब्रा बनकर जंगल में गेड़ी मार रहा था शख्स, वीडियो देख नहीं रोक पायेंगें हंसी

उन्होंने कहा कि न केवल मुसलमानों बल्कि हिंदुओं के घरों को भी तोड़ा जा रहा है। उन्होंने 80 करोड़ लोगों को इतना गरीब बना दिया है कि उन्हें 5 किलो चावल मुफ्त में देना पड़ रहा है। क्या यह मुसलमानों के लिए है? ये वे हिंदू हैं जो गरीब हो गए हैं। हाशिए पर रहने वाले और अधिक गरीब हो गए हैं कि वे अपना राशन खरीदने में असमर्थ हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web