मेघालय BJP चीफ ने कहा, 'मैं बीफ खाता हूं इस पर कोई पाबंदी नहीं', जानिए और क्या कहा...

नई दिल्ली। मेघालय में BJP के प्रदेशाध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा है कि वे बीफ खाते हैं और इससे उनकी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। इससे हफ्तेभर पहले मावरी ने न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में NPP से गठबंधन, गो मांस बैन और CAA जैसे मुद्दों पर बात की। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। क्या राज्य के 90% ईसाई भाजपा के कट्टर रुख को अपना लेंगे, इस पर मावरी बोले, भाजपा की सरकार को 9 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
हमने अब तक किसी चर्च पर हमला नहीं देखा। बीफ खाने पर भी रोक नहीं है। मैं बीफ खाता हूं और मैं बीजेपी में हूं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हमें विश्वास है कि मेघालय की जनता इस बार भाजपा के साथ है। वहीं, मेघालय में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नॉर्थ तुरा में 17 फरवरी की रैली में NPP से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि BJP अब सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मारवी भी उस दौरान मौजूद थे। उन्हें जनवरी 2020 में मेघालय भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
मेघालय में BJP के प्रदेशाध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने आगे कहा, मेघालय में हमने NPP के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है, ना हमने 2018 में ऐसा किया। हम अपने दम पर लड़ रहे हैं और वे अपने दम पर। NPP पिछले 5 साल से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है। जबकि हमारी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाया है हम MDA सरकार में थे, लेकिन भाजपा के केवल दो विधायक और एक मंत्री था। हम लोकल लेवल पर गठबंधन छोड़ने या बनाने का फैसला नहीं ले सकते। मेघालय के हालात के बारे में वरिष्ठों को बताया जा चुका है। इस मामले में नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस के अध्यक्ष या दिल्ली में पार्टी के नेताओं को फैसला करना चाहिए। हमने सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!
रिजल्ट के बाद हम ऐसी पार्टियों से गठबंधन कर सकते हैं जिनके हाथ भ्रष्टाचार में न डूबे हों। हम TMC या कांग्रेस के साथ नहीं जा सकते। अभी हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। कॉनराड संगमा के भ्रष्टाचार पहले ही बता चुका हूं। अगर TMC जीतती है, तो राज्य में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठ होगी। उन्होंने यह भी कहा की, मंत्रालय में हमारे पास कोई महत्वपूर्ण विभाग नहीं था। जिन विभागों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ, वे या तो NPP या उनके गठबंधन सहयोगी UDP के पास थे। हमने पिछले साल कई RTI लगाई थी। जिसके जरिए हमें भ्रष्टाचार का पता चला। हमारे पास सारे रिकॉर्ड हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप