Mahashivratri 2023: अयोध्या का रिकॉर्ड टूटेगा आज, 21 लाख दीपों से जगमग होगी उज्जैन नगरी

भस्मारती के लिए महाकाल मंदिर के कपाट दोपहर 2:30 बजे से खुल गए। 
Mahashivratri 2023: अयोध्या का रिकॉर्ड टूटेगा आज, 21 लाख दीपों से जगमग होगी उज्जैन नगरी

भोपाल। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पिछले 8 दिनों से लगातार मंदिर में उत्सव मनाया जा रहा है। आज नवमी तिथि को शनि प्रदोष और महाशिवरात्रि के पर्व का अद्भुत संयोग है। पुजारी के अनुसार आज धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। खास बात यह है कि महाकाल की नगरी शिप्रा के घाटों पर आज दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

भस्मारती के लिए महाकाल मंदिर के कपाट दोपहर 2:30 बजे से खुल गए। पुजारियों ने बाबा महाकाल का विशेष पूजन अभिषेक किया। अभिषेक में बाबा को पंचामृत व अनेक प्रकार के फलों के रस से स्नान कराया गया। इस दौरान भस्म आरती के साथ ही आम श्रद्धालुओं ने पैदल दर्शन किए। दरअसल, महाकाल के दर्शन के लिए रात 1:40 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी। सात बजे से शुरू हुआ यह क्रम अगले 44 घंटे तक जारी रहेगा। वहीं, पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय महाकाल से गुंजायमान हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

वहीं, दिनभर चले पूजन के बाद देर शाम बाबा महाकाल की नगरी शिप्रा के घाटों पर दीप जलाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसके लिए पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बता दें कि अन्य धार्मिक स्थलों पर भी दीपक जलाए जाएंगे। इस मामले में पुजारी महेश गुरु ने बताया कि आज शिवरात्रि है। इस दिन पूजा करने से कई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज तीन क्विंटल फूलों से बाबा के मुकुट का श्रृंगार किया जाएगा। बाबा का स्वर्ण आभूषण, चंद्रमा, त्रिपुंड और तिलक से श्रृंगार किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

शिप्रा नदी के घाट पर तकरीबन 21 लाख दीप जलाकर कीर्तिमान रचा जाएगा। बता दें कि प्रशासनिक अमले के साथ ही शहरवासी भी इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दे की 55000 लीटर तेल से आज 21 लाख दीप शिप्रा के तट पर जलाया जाना है, पहले भी शिप्रा के घाट पर 11 लाख से अधिक दीपक जलाए जा चुके हैं। इसको लेकर भी बाबा महाकाल की नगरी चर्चाओं में रहती है, लेकिन अबे को नया कीर्तिमान आज रचा जाएगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web