महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने 13 राज्यों के बदले गवर्नर; देखें पूरी लिस्ट...

कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। 
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने 13 राज्यों के बदले गवर्नर; देखें पूरी लिस्ट...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति ने 12 राज्यों के राज्यपाल और एक केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल को बदल दिया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

इन 13 राज्यों को मिला नया राज्यपाल और उपराज्यपाल-
- लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (रिटायर्ड), राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
- सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
- शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
- रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
- बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
- अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
- एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
- फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
- रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
- ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web