मध्य प्रदेश : खरगोन में बस रेलिंग तोड़ पुल से नीचे गिरी, दर्दनाक हादसे में 22 की चली गई जान

मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में गिर गई है। हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई बुरी तरह घायल हो हो गए।
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 50 फीट ऊंचे पुल से यात्रियों से भरी हुई बस सूखी नदी में नीचे गिर गई। दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।'
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
मंगलवार सुबह खरगोन के बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गई। नदी सूखी है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को निजी वाहनों से ग्रामीणों और पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय में लाया गया। इतनी बड़ी घटना के काफी समय बाद तक मौके पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई थी जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। बाद में मौके पर 7 एंबुलेंस पहुंचीं। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला और विधायक रवि जोशी मौके पर पहुंचे।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
बताया जा रहा है कि बस मां शारदा ट्रैवल्स की है, जो खरगोन से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। तभी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर पड़ी। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव में हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
इनकी गई जान
1. विवेक (23) पिता प्रेमचंद पाटीदार,खरगोन
2.सोम (11 महीने) पिता दिनेश, खरगोन
3.दुर्गेश (20) पिता साजन सिंह, खरगोन
4.मुस्कान (20)पिता कालू, इंदौर
5.संजय (30) पिता पंडरी, खरगोन
6. देवकी पति रमेश चंद्र धरमपुरी धार
7. धनालाल गुर्जर, मेनगांव खरगोन
8. संतोष (45) पिता गंगाधर, बारचे खरगोन
9. सविता बाई पति भगवान वर्मा, बड़वानी
10. रामकुंवर (60) पति दुलीचंद, खरगोन
11. प्रियांशु (1) पिता लखन, खरगोन
12. आंचल (18) पिता सुंदरलाल वास्कले, बड़वानी
13. लक्ष्मीबाई (32) पति महेश, बड़वानी
14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले, बड़वानी
15, विजय, खरगोन
16, सुखदेव पाटीदार, खरगोन
17.मलु बाई पति भगवान, खरगोन
18. कान्हा पिता संतोष पाटीदार, खरगोन
19. कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार, खरगोन
20. पिंका पति कालू वास्कले, बड़वानी
21. सुमित पिता कमल, मनावर धार
22. अर्जुन, मनावर
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप