केरल के राज्यपाल मोहम्मद खान बोले- हिंदू एक धार्मिक शब्द नहीं, यह भौगोलिक शब्द है, जानें और क्या कहा...

अंग्रेजों के समय में हिंदू, मुस्लिम और सिख जैसी शब्दों का इस्तेमाल करना किया जाता था। 
केरल के राज्यपाल मोहम्मद खान बोले- हिंदू एक धार्मिक शब्द नहीं, यह भौगोलिक शब्द है, जानें और क्या कहा...

नई दिल्ली। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तिरुवनंतपुरम में उत्तरी अमेरिका में बसे मलयाली हिंदुओं की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने एक बार कहा था कि मुझे नहीं लगता कि हिंदू एक धार्मिक शब्द है, यह एक भौगोलिक शब्द है। जो कोई भी भारत में पैदा हुआ है, भारत में पैदा हुआ अनाज खाता है, यहां की नदियों का पानी पीता है, वह हिंदू कहलाने का हकदार है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

आरिफ मोहम्मद ने आगे कहा कि आपको मुझे भी हिंदू कहना चाहिए। अंग्रेजों के समय में हिंदू, मुस्लिम और सिख जैसी शब्दों का इस्तेमाल करना किया जाता था। क्योंकि उन्होंने लोगों को धर्मों के आधार पर बांट दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: 61 साल है उम्र, 88वीं बार शादी करने जा रहा ये शख्स, 'प्लेबॉय किंग' के नाम से मशहूर

उन्होंने यह भी कहा कि भारत गरीब देश नहीं था, इसीलिए बाहर से लोग भारत की संपत्ति के लालच में यहां आए थे। लेकिन 1947 तक हम दक्षिण एशिया में गरीबी के प्रतीक बन गए। अब सब कुछ बदल गया है। आज भारतीय दुनिया की कई दिग्गज मल्टीनेशनल कंपनियों में बड़े पदों पर हैं। इससे दुनिया को भारत की क्षमता का अहसास हो रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

इस दौरान केरल गवर्नर ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को सौ टुकड़ों में देखना चाहते हैं, वे परेशान हैं, इसलिए वे इस तरह के नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। यह उन लोगों की साजिश है जो भारत को अंधकार में देखना चाहते हैं। ये लोग उस समय के हालातों पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाते जब अंग्रेज भारत में आए थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web