Karnataka: नड्डा ने राहुल गांधी पर कसा तंज कहा, नाच न जाने आंगन टेढ़ा, जानिए और क्या कहा...
भाजपा अध्यक्ष नड्डा दो दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दो दिन के दौरे के दौरान वे कई रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छल्लाकेरे में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी विदेश में कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया। तुम (कांग्रेस) चुनाव नहीं जीते तो लोकतंत्र खत्म हो गया। नाच न जाने आंगन टेढ़ा ऐसे ही हैं राहुल गांधी। ये अमेरिका, यूरोप को कहते हैं कि भारत में दखल दो और लोकतंत्र को बचाओ।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
भाजपा अध्यक्ष नड्डा दो दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दो दिन के दौरे के दौरान वे कई रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे संगठन की बैठक भी करेंगे। आज नड्डा ने पार्टी कैंपेन कमेटी और पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हाल ही चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार 3 दिन के कर्नाटक दौरे पर थे। वे यहां विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।
यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
जे पी नड्डा ने कहा कि 70 साल में देश में 74 एयरपोर्ट बने और 9 साल में भाजपा सरकार ने देश में 74 एयरपोर्ट बनाए। आज कर्नाटक में 11 एयरपोर्ट बन रहे हैं और हर रेलवे स्टेशन को रिडिजाइन किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी 25 मार्च को कर्नाटक दौरे पर जा सकते हैं। दो महीने के भीतर उनकी ये सातवीं कर्नाटक यात्रा होगी। इससे पहले पिछले रविवार को PM मोदी मांड्या और हुबली धारवाड़ पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस और JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप