60-40 नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड आज से बंद, छात्र नेता बोले- सरकार हमारी बात नहीं सुन रही

Jharkhand Bandh News in Hindi : आज झारखंड बंद है, ऐसे में अगर आप घरों से बाहर निकल रहें हैं तो कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्र संगठनों की ओर से बंद का आह्वान किया गया है। जानिए क्या है पूरा ममाला। कब तक रहेगा बंद।
रांची। झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU) ने राज्य सरकार की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर बंद बुलाया (Jharkhand Bandh Live News) है। ये बंद आज से 48 घंटे के लिए बुलाया गया है। नियोजन नीति के मुद्दे पर झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर छात्र संघ ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस भी निकाला। अब छात्र सड़क पर उतरे हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रांची में 1500 पुलिस जवानों की तैनाती
दो दिन के झारखंड बाद का रांची में दिख रहा असर। बंद समर्थकों से निपटने के लिए 1500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सीएम आवास और मोरहाबादी मैदान वाले इलाके में दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है। बंद समर्थक कई जगह पर सड़क पर उतर कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी झारखंड बंद करो का नारा लगा रहे हैं। एनएच पर भी बंद समर्थक सड़क पर उतरे है। रांची-टाटा हाइवे पर भी टायर जलाकर बंद समर्थकों ने आवागमन को बाधित करने का प्रयास किया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
इसलिए बुलाया गया है बंद
जेएसएसयू नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि राज्य सरकार को झारखंड के हमारे आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के सपने की याद दिलाने के लिए हमने एक मशाल जुलूस निकाला। सरकार ने झारखंड सरकार की नौकरियों में बाहरी लोगों के लिए दरवाजा खोल दिया है, जिसकी हम अनुमति नहीं दे सकते। इसलिए, हमने 10 जून से 48 घंटे के झारखंड बंद शुरू करने का आह्वान किया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
छात्र संगठनों की बंद के समर्थन की अपील
इससे पहले, जेएसएसयू ने अप्रैल में इस मुद्दे पर 72 घंटे का आंदोलन किया था और 19 अप्रैल को झारखंड बंद किया था। महतो ने कहा कि उन्होंने झारखंड में यातायात और व्यापारी संघों से भी बंद के आह्वान का समर्थन करने की अपील की है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप