चीन को भारत सरकार ने फिर दिया झटका, एक साथ 232 मोबाइल ऐप्स किए ब्लॉक

 
danger

भारत सरकार ने चीन को एक बार फिर झटका देते हुए एक साथ 232 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। सरकार लगातार चीन द्वारा चलाई जा रही ऐप्स पर कड़ी नज़र रखती है। किसी भी ऐप में कोई गड़बड़ी लगती है तो सरकार उसे तुरंत ब्लॉक कर देती है।

 

नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए 232 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। गौरतलब है ये सभी ऐप्स सट्टेबाजी, जुआ और अनाधिकृत ऋण सेवा में शामिल थी जिन्हें चीनी सहित विदेशी संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा था।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद इन ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। सट्टेबाजी, जुआ और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गलत कामों में शामिल 138 ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश तो 4 फरवरी की शाम को ही जारी हो गया था। लेकिन इसके साथ ही अनधिकृत ऋण सेवा में लगी 94 ऐप्स को भी अब ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

क्यों बंद की गई ऐप्स
इन सभी ऐप्स को चीन के साथ कई अन्य विदेशी संस्थाएं भी चला रही थी। सरकार के अनुसार इन ऐप्स को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रही थी। हालांकि सरकार ने कौन सी 232 ऐप्स को ब्लॉक किया है अभी उसकी जानकारी नहीं मिली है।

jagran

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

सरकार ऐप्स ब्लॉक कर चीन को दे रही है पटखनी
भारत सरकार चीन जैसे देशों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार उसे हर मोर्चे पर कमजोर कर रही है। सरकार ने पिछले साल चीन सहित विभिन्न देशों द्वारा बनाई गई 348 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया था। इन ऐप्स को नागरिकों की प्रोफाइलिंग के लिए यूजर की जानकारी एकत्र करने और इसे गलत तरीके से विदेशों में भेजने के लिए दोषी पाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

इसके अलावा सरकार ने सितंबर 2020 में डेटा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 117 चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था। बता दें इस ब्लॉक की गई ऐप्स की सूची में लोकप्रिय PUBG भी शामिल थी। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से ही सरकार ने Camscanner जैसी लोकप्रिय ऐप को भी ब्लॉक कर दिया।  

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web