IIM रोहतक ने PM मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात पर की स्टडी, चौंकाने वाले आकड़े आये सामने

नई दिल्ली। प्रसार भारती द्वारा IIM रोहतक से मन की बात को लेकर एक स्टडी कराई गई है। जिसमे पाया गया की PM मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को देश के 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके हैं और 23 करोड़ लोग नियमित रूप से मन की बात को सुनते हैं। IIM के डायरेक्टर धीरज शर्मा और प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने बताया कि स्टडी के लिए डेटा कलेक्शन हिंदी के साथ साथ कई रीजनल भाषाओं में किया गया था। मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। आपको बता दें, सर्वे में शामिल 10,003 लोगों में से 60 प्रतिशत पुरुष थे, जबकि 40 प्रतिशत महिलाएं थीं। ये लोग 68 अलग अलग काम करते हैं। इसमें 64 प्रतिशत अनौपचारिक और सेल्फ एम्प्लाइड थे। 23 प्रतिशत स्टूडेंट्स थे। IIM के डायरेक्टर धीरज शर्मा ने बताया कि भारत के ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ रीजन्स से लिया गया। सभी रीजन्स से करीब 2500 2500 लोगों से बात की गई।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
स्टडी में पता लगा कि मन की बात के बारे में करीब 96 प्रतिशत लोग जानते हैं। स्टडी में उन लोगों को शामिल किया जो 15 साल या अधिक की उम्र के हैं। 65 प्रतिशत लोग हिंदी में कार्यक्रम सुनते हैं, जबकि 18 फीसदी इसे अंग्रेजी में सुनते हैं। 17.6 प्रतिशत लोग मन की बात को रेडियो पर सुनते हैं। 44.7 प्रतिशत लोग TV और 37.6 प्रतिशत लोग मोबाइल पर सुनते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
तो वहीं, प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने बताया कि 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जा रहा है। PM का मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे ब्रॉडकॉस्ट एवं टेलीकॉस्ट किया जाता है। 30 मिनट का कार्यक्रम 30 अप्रैल 2023 को 100 एपिसोड पूरे कर रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
मन की बात की लोकप्रियता के पीछे के कारणों की भी स्टडी की गई। इसमें पता चला कि मोदी को लोक पावरफुल और फैसले लेने वाला नेता मानते हैं जो दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने के लिए बोलता है। PM को जनता ने ज्ञानी और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण रखने वाला नेता मानती है। लोगों के साथ सीधे जुड़ाव और गाइडेंस देने के कारण भी लोग इस कार्यक्रम से जुड़ाव महसूस करते हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप