US का जन्नत जैसा खूबसूरत हवाई राज्य कैसे बना 'जहन्नुम', यहां लगी आग की क्या है वजह?

Hawaii Fire: अमेरिका के हवाई राज्य में जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। इस राज्य के माउई काउंटी में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। आइए इस जंगली आग की वजह को जाना जाए।
नई दिल्ली। Hawaii Wildfires Reason: अमेरिका के सबसे खूबसूरत राज्य की बात आती है, तो इसमें हवाई का जिक्र जरूर होता है। प्रशांत महासागर के बीचों बीच मौजूद इस राज्य की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। कई द्वीपों से मिलकर बना हवाई राज्य इन दिनों 'जहन्नुम' बना हुआ है और इसकी वजह जंगलों में फैली आग है। इस आग की वजह से कई ऐतिहासिक इलाके जलकर राख होने की कगार पर आ गए हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
द गार्जियन के मुताबिक, हवाई में लगी आग की वजह से सबसे ज्यादा तबाही माउई काउंटी में हुई है। यहां हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सैकड़ों साल पुराने इस शहर के कई हिस्से अब जल चुके हैं। जंगली आग के चलते मरने वालों की संख्या 67 हो गई है। यह आपदा हाल के सालों में अमेरिका में जंगली आग लगने की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। आइए जानते हैं कि इस जंगली आग की वजह क्या है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
कैसे हुई जंगली आग की शुरुआत?
हवाई के माउई काउंटी में आग की शुरुआत पहले सूखे पौधों से शुरू हुई। फिर देखते ही देखते ये आबादी वाले इलाकों तक पहुंच गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान 60 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का रहा। आग तट की ओर बढ़ते हुए लहैना इलाके तक पहुंच गई। लहैना फॉरेस्ट रिजर्व से सटा हुआ है, जहां 1700 के करीब की लकड़ी की इमारतें बनी हुई हैं। आग की वजह से यहां अब सब बर्बाद हो गया है।
लैहना माउई काउंटी की ऐतिहासिक जगहों में से एक है। आग की वजह से हालात ऐसे हो गए कि लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग भी लगाई है, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले आग जंगलों में लगी और फिर तेज हवाओं ने इसे आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने का मौका दिया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
आग लगने की वजह क्या है?
अमेरिका अधिकारियों ने अभी तक ये नहीं बताया है कि आखिर किस वजह से आग लगी। हालांकि, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि माउई द्वीप को तेज हवाओं और कम आर्द्रता का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने चेताया था कि ऐसे हालातों में जंगलों में आग लग सकती है और हवा की वजह से इसके चारों ओर फैलने का खतरा है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
हवाई पहले से ही सूखे के हालातों का सामना कर रहा था। तभी सैकड़ों किलोमीटर दूर समुद्र में डोरा तूफान बनने की खबर आई, जिसकी वजह से इलाके में तेज हवाएं चलने लगीं। हवाओं की रफ्तार इतनी ज्यादा रही है कि कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि, माउई द्वीप पर लगी आग को तेजी से फैलने में डोरा तूफान की वजह से चल रहीं तेज हवाएं ही जिम्मेदार बताई जा रही हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप