सिक्किम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण फंसे 2,000 पर्यटक

 
sikkim floods

उत्तरी सिक्किम आई बाढ़ के चलते विदेशी फंसे हुए पर्यटकों में 23 बांग्लादेश के, 10 अमेरिका के और तीन सिंगापुर के हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में विभिन्न स्थानों पर 345 कारें और 11 मोटरबाइक फंसी हुई हैं।

 

गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में गुरुवार को अचानक आई बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन के कारण 2,000 से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सिक्किम जिला मुख्यालय मंगन से चुंगथांग जाने वाली सड़क पेगोंग सप्लाई खोला में अवरुद्ध है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। नतीजतन, 1,975 घरेलू और 36 विदेशी पर्यटक लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों के होटलों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

आपको बता दें कि ये जगह प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न स्थानों के प्रवेश द्वार माने जाते हैं। विदेशी पर्यटकों में 23 बांग्लादेश के, 10 अमेरिका के और तीन सिंगापुर के हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में विभिन्न स्थानों पर 345 कारें और 11 मोटरबाइक फंसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के बाद सड़कों की सफाई का काम शुरू हो जाएगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web