उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली से हिमाचल तक के मौसम का हाल जानें

 
weather news

Weather Today: मौसम विभाग की मानें तो आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसी के साथ, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी।

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का ये दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, देश के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसी के साथ, बिहार और झारखंड में दो दिन के बाद बारिश की गतिविधियों में तीव्रता देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 05 से 08 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ सुदूर इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज (शनिवार) और कल बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 05 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 06 अगस्त को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 

Delhi Weather Update

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसी के साथ, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web